24 March 2026

चौत्र नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज चौत्र नवरात्रि के छठे दिवस के पावन अवसर पर आर्यनगर वार्ड के शिव मंदिर में माँ कात्यायनी आराधना कर 251 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का सामूहिक रूप से विधि विधान पूर्वक कन्या पूजन किया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार के साथ चौत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नैशविला रोड़ स्थित बद्रीनाथ मंदिर में माँ कात्यायनी आराधना कर 151 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का सामूहिक रूप से विधि विधान कन्या पूजन भी किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया दक्षिणा और उपहार देकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बेटियां हमारे समाज की आधारशक्ति हैं और उनका पूजन साक्षात शक्ति की उपासना है। उन्होंने कहा कि कन्याओं के सम्मान और सेवा से न केवल पितरों का उद्धार होता है, बल्कि यह हमारे भीतर सात्विक गुणों और करुणा का संचार भी करता है। मंत्री जोशी ने आगे कहा कि यह पवित्र परंपरा हमें नारी शक्ति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, निर्मला जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद योगेश घाघट, डा0 बबीता सहोत्रा, पूर्व पार्षद सत्येन्द्र नाथ, राजेश राजौरिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed