24 April 2026

“टिहरी के चंबा में दर्दनाक हादसा: 8 की मौत, तेज ढलान पर नियंत्रण खोने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त”

0

आज दिनांक 24.04.26 को मा सुप्रीम कोर्ट कमेटी आ‌न रोड सेफ्टी के निर्देशों के अनुपालन में राज्य में गठित लीड एजेंसी की टीम द्वारा विगत दिवस जनपद टिहरी में चंबा के निकट घटित दुर्घटनाग्रस्त वाहन UK09TA1799 का स्थल निरीक्षण किया गया , जिसमे 08 व्यक्तियों के मौके पर ही मृत्य हो गई थी। जाँच के दौरान मार्ग से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए ।जाँच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दुर्घटना स्थान पर मार्ग की चौड़ाई पर्याप्त है तथा सड़क में parapet स्थापित हैं किन्तु मोड़ के बाद लगातार ढाल पाया गया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि लगातार ढाल होने के कारण चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन दुर्घटना हो गया।
श्री शैलेश तिवारी, उप परिवहन आयुक्त,उत्तराखंड के नेतृत्व में लीड एजेंसी द्वारा किए गए निरीक्षण के समय परिवहन, पुलिस, लो०नि०वि० के स्थानीय अधिकारियों के अतिरिक्त जेपीआरआई के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। निरीक्षण दल द्वारा आवश्यक जानकारियां एकत्रित करने के साथ वाहन की भी जांच की गई, जिनके आधार पर दुघर्टना के कारणों का विश्लेषण किया जाएगा और रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रेषित की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तीव्र ढलान के दृष्टिगत रंबल स्ट्रिप बनाए जाने, क्रैश बैरियर स्थापित करने और मोड पर मार्ग की ज्यामिति ठीक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि इस स्थान पर गति सीमा एवं दुर्घटना संभावित स्थल के बोर्ड लगाए जाए। श्री
शैलेश तिवारी, उप परिवहन आयुक्त के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान लीड एजेंसी से श्री नरेश संगल सहायक निदेशक , श्री अविनाश चौधरी पुलिस विभाग , श्री संजय बिष्ट लो नि वि , एवं जनपद टिहरी से महेश लखेरा सी ओ चंबा , जगदीश खाती अधिशासी अभियंता लो नि वि चंबा , सत्येंद्र राज ए आरटीओ ( प्रवर्तन ) राजेंद्र विराटिया ए आर टी ओ (प्रशासन) , नीलेश संभागीय निरीक्षक , मनीषा सेठी सहायक अभियंता लो नि वि चंबा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed