14 May 2026

पांडुपत्थर, मुनिकीरेती में गंगा नदी में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर डूबा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

0

आज दिनांक 14.05.2026 को सांय 6:00 बजे के लगभग थाना मुनिकीरेती से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि पांडु पत्थर के पास गंगा नदी में 4 किशोर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया।

*डूबने वाले युवक का नाम *: आशीष कुमार पुत्र श्री ओम प्रकाश, उम्र 16 वर्ष, निवासी सागरपुर, जनकपुरी, नई दिल्ली। साथियों के अनुसार आशीष कक्षा 11 का छात्र था।

घटनाक्रम: चारों दोस्त गंगा नदी में नहा रहे थे तभी आशीष अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में ओझल हो गया।

SDRF की कार्यवाही: सूचना मिलते ही SDRF की डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम के प्रशिक्षित डीप डाइवरों द्वारा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में गंगा नदी के तेज बहाव में काफी देर तक सघन सर्च अभियान चलाया गया।

अंधेरा होने एवं नदी में विजिबिलिटी जीरो हो जाने के कारण सर्च अभियान स्थगित करना पड़ा। अभी तक डूबे किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

SDRF की आमजन से अपील: गंगा नदी का जलस्तर व बहाव वर्तमान में काफी तेज है। कृपया अनजान व गहरे स्थानों पर न नहाएं। घाटों पर लगे चेतावनी बोर्डों का पालन करें। बच्चों को अकेले नदी के पास न जाने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *