7 November 2026

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

0

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि रोशनी और उल्लास का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप प्रज्ज्वलित करने का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार करने का अवसर भी है।
उन्होंने कहा कि देहरादून और मसूरी को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर बनाने के लिए एमडीडीए निरंतर प्रयासरत है। इस लक्ष्य को हासिल करने में आम नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेशवासियों से दीपावली को हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
वहीं, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि दीपावली का पर्व समाज में खुशियां बांटने, जरूरतमंदों की सहायता करने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
दोनों अधिकारियों ने प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाने की अपील करते हुए सभी के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed