18 November 2026

टपकेश्वर बाईपास मार्ग के निर्माण को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को शीघ्र सर्वे के निर्देश

0

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर में प्रस्तावित बाईपास मार्ग के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित बाईपास मार्ग की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से निर्माण से संबंधित प्रस्ताव एवं सर्वे कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टपकेश्वर बाईपास मार्ग से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने और सर्वे की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि योजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने सर्वे कार्य के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी राय और सुझावों को भी शामिल करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही के साथ ही स्थानीय लोगों का आवागमन भी निरंतर बना रहता है। ऐसे में बाईपास मार्ग का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से टपकेश्वर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम और व्यवस्थित होगा।

इस दौरान पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, सारिका खत्री, मनोज क्षेत्री, आचार्य विपिन जोशी एवं लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता चंद्रकला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed