8 November 2026

दीपावली पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिले धामी, महेंद्र भट्ट ने भी मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं

0

देहरादून। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों के बीच दीपावली के पावन अवसर पर सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने तीरथ सिंह रावत को दीपावली की बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेंद्र भट्ट ने भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

दीपावली के अवसर पर हुई इन मुलाकातों के दौरान आपसी सौहार्द और पर्व की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ। मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed