19 January 2026

भारतीय किसान यूनियन (सर्व) ने किसानों और जवानों को किया सम्मानित

0

भारतीय किसान यूनियन (सर्व) ने किसानों और जवानों को सम्मानित किया है। हरिद्वार में राष्ट्र प्रहरी सम्मान समारोह-2025 का आयोजन किया गया, जिसमें एक शाम देश के वीरों के नाम, जय जवान जय किसान कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर किसानों और पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। देश सेवा के लिए अपने आपको समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों को किसान यूनियन के वरिष्ठ नेताओं और सदस्यों ने सम्मानित किया और कहा कि सैनिकों से हमको अधिक प्रेरणा मिलती है। सैनिकों के समर्पण और वीरता, साहस का परिणाम है कि आज देश में लोग बिना किसी डर और भय के घूम रहे हैं, क्योंकि सीमा पर हमारे जवान पूरी मुस्तैदी के साथ डटे हुए हैं। वहीं किसान यूनियन ने खेती किसानी में जुटे कई किसानों को भी सम्मानित किया और कहा कि इन किसानों की मेहनत और तपस्या का ही फल है कि आज देश में हर जगह समृद्धि का वातावरण नजर आ रहा है। किसान खुशहाल रहेगा तो देश अपने आप तरक्की समृद्धि और खुशहाली के साथ आगे बढ़ेगा। इस मौके पर भारती किसान यूनियन (सर्व) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राज किशोर शर्मा, राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष सतीश भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, देहरादून महानगर अध्यक्ष सागर कपिल सहित किसान यूनियन से जुड़े सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed