कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, 2027 में जीत का लक्ष्य – राजीव महर्षि
देहरादून
- कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। राजीव महर्षि ने कहा कि पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है और सभी नेता मिलकर 2027 के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सौम्य और समझदार अध्यक्ष हैं, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बेहद अनुभवी और परिपक्व हैं, वहीं हरीश रावत, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत जैसे दिग्गज नेता चुनाव मैनेजमेंट में पूरी तरह सक्षम हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है और उनका एक ही लक्ष्य है 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाना। कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के खिलाफ भाजपा सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाती है और झूठ का जाल बिछाती है, लेकिन इस बार कांग्रेस उस जाल में नहीं फंसेगी।
राजीव महर्षि, प्रदेश मीडिया प्रभारी कांग्रेस
