23 August 2026

देहरादून में कांग्रेस का हरियाली तीज और रक्षाबंधन महोत्सव, बड़ी संख्या में पहुंची मातृशक्ति

0

राजधानी देहरादून में हरियाली तीज और रक्षाबंधन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी बहनों सहित मातृशक्ति ने शिरकत की। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। हरक सिंह रावत ने कहा कि आज का ये कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित है। जो बहनें आई हैं उनका मैं धन्यवाद करता हूं। रक्षाबंधन पर कोई जबरदस्ती नहीं है, जो बहन राखी बांधना चाहती है वह बांध सकती है। उन्होंने कहा कि ये आंगनबाड़ी बहनें मेरा परिवार हैं और अगर पार्टी मौका देती है तो मैं हर त्योहार इसी तरह अपने परिवार के बीच मनाना चाहूंगा। वहीं प्रीतम सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि मातृशक्ति इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रही है। मैं सभी प्रदेशवासियों को तीज और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देता हू।

साथ ही संजय कनोजिया आयोजक हरयाली तीज और रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजक ने कहा कि समय समय पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए जनता के बीच पहुंचने में असानी होती है और जनता से संवाद होता है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *