20 June 2026

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष

0

देहरादून

2027 विधानसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने सौरभ वत्स को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर प्रदेश की कमान सौंप दी है। देहरादून में स्वागत समारोह में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता, समर्थक और पदाधिकारी पहुंचे। सौरभ वत्स को उत्तराखंड की कमान मिलने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। सभी ने संकल्प लिया कि सौरभ वत्स के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सौरभ वत्स ने कहा कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल उत्तराखंड के युवा, किसान, महिला, व्यापारी और आम जन की आवाज़ बनेगी। पार्टी विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल देश-प्रदेश में वैकल्पिक राजनीतिक सोच आगे बढ़ा रही है और 2027 में सशक्त शक्ति बनकर उभरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *