16 May 2026

मसूरी की सड़कों के सुधारीकरण कार्यों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, उप जिला चिकित्सालय भी पहुंचे

0

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर विभिन्न क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों एवं सड़कों के सुधारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिकारियों को सड़कों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लंढौर बाजार में हो रहे भू-धसाव क्षेत्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद मसूरी को निर्देशित करते हुए कहा कि मार्ग के ट्रीटमेंट का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने बताया कि लंढौर बाजार क्षेत्र में लगभग 26 लाख रुपये की लागत से मार्ग का ट्रीटमेंट किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि मोतीलाल नेहरू मार्ग एवं मॉल रोड पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित कर दिया गया है और जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को राहत मिल सके।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर किए गए आह्वान का उल्लेख करते हुए जनता से ऊर्जा संरक्षण में सहयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर उन्होंने उप जिला चिकित्सालय मसूरी का निरीक्षण कर अस्पताल में कर्मचारियों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आवश्यक कर्मचारियों की शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर ढंग से संचालित हो सकें।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, लोक निर्माण विभाग के ईई राजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed