1 August 2026

दहेज हत्या में पति और ननद गिरफ्तार

0

देहरादूनदेहरादून में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति और ननद को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली डोईवाला में 29 जुलाई को मृतिका की मां सीमा कण्डारी ने शिकायत दी और आरोप लगाया था कि बेटी सृष्टि की शादी नवंबर 2025 में हर्रावाला के सौरभ खत्री से हुई थी। शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
SSP के आदेश पर CO डोईवाला वंदना वर्मा के नेतृत्व में टीम बनी। जांच में सृष्टि का एक वीडियो मिला जिसमें वो ससुराल की प्रताड़ना बता रही थी। इसी आधार पर 1 अगस्त को पुलिस ने पति सौरभ खत्री और ननद सुरभि उर्फ चारू को लक्ष्मण एन्क्लेव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *