29 October 2025

देहरादून के लेखक गांव में आगामी 3 से 5 नवंबर तक स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025 का होगा आयोजन

0

राजधानी देहरादून के थानों स्थित लेखक गांव में स्पर्श हिमालय फाउंडेशन के तत्वाधान में स्पर्श हिमालय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 60 से अधिक देशों के साहित्यकार, कलाकार, शिक्षाविद, पर्यावरणविद् और युवा रचनाकार भाग लेंगे जो भारतीयता और सृजनशीलता के संदेश को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाएंगे। लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक ने बताया कि स्पर्श हिमालय महोत्सव का उद्घाटन कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा किया जाएगा। साथ ही महोत्सव के दौरान भारतीय साहित्य संस्कृति और कला वैश्विक विस्तार देश-विदेश से आए साहित्यकार और विद्वान भारतीय संस्कृति के संबंध समृद्ध परंपरा पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही निदेशक विदुषी निशंक ने बताया कि सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर भी महोत्सव में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस महोत्सव विज्ञान संस्कृत और प्रकृति के अनोखे संगम का अनुभव होगा 4 नवंबर को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन भी महोत्सव में शिरकत करेंगे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि स्पर्श हिमालय महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, संस्कृति और सृजन का वैश्विक मंच है। यह महोत्सव भारतीयता के मूल्यों को पुनर्जनन करने और उन्हें आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत करने का प्रयास करेगा।

विदुषी निशंक, निदेशक लेखक गांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed