20 October 2025

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया

0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। अतिवृष्टि के कारण मंदिर के अंदर जलभराव के साथ ही मलबा आ गया था, मलबा हटाने का कार्य अब पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड की जनता के साथ सरकार हमेशा खड़ी है। और आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाने का काम कर रही है और साथ ही सभी विभागों को दिशा निर्देशदए गए हैं। आपदा प्रभावित लोगों हर संभव मदद की जाए।

निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed